BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP News : जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, 25 हजार दीपों से जगमगाया गोपी घाट

जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 25 हजार दीपों के भव्य प्रज्वलन और लेजर शो के साथ हुआ। गोपी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के इतिहास, संस्कृति और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
Nation24 Network
Published on: सितम्बर 17, 2026, 10:27 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 17, 2026, 10:52 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1गोपी घाट पर करीब 25 हजार दीपों का एक साथ प्रज्वलन किया गया।
2लेजर शो में जौनपुर का इतिहास, संस्कृति और विकास कार्य प्रदर्शित किए गए।
3जिले के प्रमुख स्थलों पर पांच-पांच हजार दीप जलाए गए।
4कलेक्ट्रेट परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी शुरू हुई।

जौनपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत जौनपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। सद्भावना पुल स्थित गोपी घाट पर करीब 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे नदी तट रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर आयोजित लेजर शो में जौनपुर के इतिहास, संस्कृति, धार्मिक विरासत और विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट, विकास भवन, शाही किला, पुलिस लाइन, इंदिरा गांधी स्टेडियम, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, लोहिया पार्क, रोडवेज, मेडिकल कॉलेज और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। इन स्थलों पर पांच-पांच हजार दीप जलाए गए, जिससे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नजारत कार्यालय के सामने सूचना विभाग की ओर से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, गिरीश चन्द्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और अन्य अधिकारियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल में गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप अभियान के सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से चलेगा।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Desk

Nation24Network एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक देश-प्रदेश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, महत्वपूर्ण और जनहित की खबरें सरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है।

Nation24Network की संपादकीय टीम राजनीति, अपराध, राज्य समाचार, देश-दुनिया, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, एक्सक्लूसिव खबरों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाचार एवं विश्लेषण प्रकाशित करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को खबरों की जानकारी तेज, जिम्मेदार और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाए। हम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जनहित—को प्राथमिकता देते हैं। किसी भी खबर में आवश्यक सुधार या तथ्यात्मक त्रुटि सामने आने पर उसे उचित तरीके से अपडेट करने का प्रयास किया जाता है।

Nation24Network का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई