BREAKINGNEWS
UP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्पUP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़नाUP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़कJaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प

जौनपुर में समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक न्याय एवं समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया गया। वहीं, समाजवादी महिला सभा ने रेणु सोनकर को गौराबादशाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
Ajay Pandey
Published on: अक्टूबर 10, 2026, 8:42 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: अक्टूबर 10, 2026, 8:42 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1जौनपुर में सपा ने सादगीपूर्ण ढंग से मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि।
2जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने नेताजी के संघर्षों और सामाजिक न्याय के योगदान को किया याद।
3वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प।
4पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जौनपुर। समाजवादी पार्टी जौनपुर की ओर से पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। साथ ही वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

नेताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों, अधिवक्ताओं और व्यापारियों के हितों की आवाज उठाना उनकी राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

राकेश मौर्य ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, जनसेवा और सामाजिक समानता के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनके विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाएंगे तथा वर्ष 2027 में नेताजी के सपनों की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन आने वाली पीढ़ियों को जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और समाज के हर वर्ग को सम्मान दिलाने की प्रेरणा देता रहेगा।

गोष्ठी में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विचार गोष्ठी को पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, जयहिंद यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर, गामा सोनकर, अनवारूल हक गुड्डू, शर्मिला रमेश, विकास यादव, अजय रंजन यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, अशोक यादव नायक, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य, पवन मंडल, रवि यादव, अजहर रहमान, साजिद अलीम और रुखसार अहमद सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के सार्वजनिक जीवन, समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि उनके विचार समानता, भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में राजेश विश्वकर्मा, सुशील श्रीवास्तव, गुलाब यादव रीठी, कमलेश यादव, दीपक विश्वकर्मा, डॉ. शबनम नाज़, साहबलाल गौतम, हरिश्चंद प्रभाकर, कमाल आज़मी, राजेश यादव, लालमणी यादव, ऋषि यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, सूर्यभान यादव, राम अकबाल यादव, भानु मौर्य और पप्पू मौर्य समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

रेणु सोनकर को मिली नई जिम्मेदारी

श्रद्धांजलि सभा के दौरान समाजवादी महिला सभा की ओर से संगठन विस्तार से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई। श्रीमती रेणु सोनकर को गौराबादशाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन मुलायम सिंह यादव के विचारों को आत्मसात करने तथा समाजवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के संदेश के साथ हुआ।

सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘नेताजी अमर रहें’ और ‘समाजवाद जिंदाबाद’ के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
UP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़ना 10 अक्टूबर 2026, 6:25 अपराह्न UP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़ना UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क 10 अक्टूबर 2026, 3:59 अपराह्न UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस