BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Bihar News : गया में ई-पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई आपत्ति

गया में पितृपक्ष मेला 2026 से पहले बिहार पर्यटन विभाग की प्रस्तावित ई-पिंडदान सुविधा और पिंडदान को पर्यटन पैकेज में शामिल करने को लेकर पंडा समाज ने आपत्ति जताई है। पंडा समाज धार्मिक कर्मकांड की पारंपरिक प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से कराने और उसे टूरिज्म पैकेज का हिस्सा बनाने के पक्ष में नहीं है।
Nation24 Network
Published on: सितम्बर 17, 2026, 5:33 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 17, 2026, 5:33 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1गया में ई-पिंडदान की प्रस्तावित सुविधा को लेकर पंडा समाज ने जताई आपत्ति।
2बिहार पर्यटन विभाग ने पितृपक्ष मेला 2026 के लिए विशेष टूरिज्म पैकेज तैयार किए हैं।
3पैकेज में पिंडदान, दर्शन, यात्रा, भोजन, आवास और पूजन सामग्री जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
4पंडा समाज ने गयाजी के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व का हवाला दिया।

गया, बिहार। पितृपक्ष मेला 2026 शुरू होने से पहले गया में ऑनलाइन पिंडदान और धार्मिक कर्मकांड को पर्यटन पैकेज में शामिल किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। बिहार पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किए जा रहे विशेष पैकेज और प्रस्तावित ई-पिंडदान व्यवस्था पर गया के पंडा समाज ने आपत्ति जताई है।

पर्यटन विभाग ने पितृपक्ष मेला 2026 के लिए श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अलग-अलग अवधि के पैकेज तैयार किए हैं। इनमें एक दिन-एक रात से लेकर दो दिन तक के पैकेज शामिल बताए जा रहे हैं। पैकेज में पिंडदान, धार्मिक स्थलों के दर्शन, ठहरने और भोजन की व्यवस्था, यात्रा, पूजन सामग्री तथा पंडा-पुजारियों की सेवाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑनलाइन ई-पिंडदान की सुविधा भी प्रस्तावित है।

धार्मिक कर्मकांड को पैकेज में शामिल करने पर आपत्ति

पंडा समाज का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाना चाहिए, लेकिन पिंडदान जैसे धार्मिक कर्मकांड को पर्यटन पैकेज के रूप में पेश करना उचित नहीं है। उनका तर्क है कि गया केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाला प्रमुख तीर्थ है।

सनातन परंपरा में फल्गु नदी के किनारे स्थित गयाजी को पितृकर्म के प्रमुख तीर्थों में माना जाता है। पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट समेत विभिन्न वेदियों पर पिंडदान और तर्पण करते हैं।

राम-सीता से जुड़ी धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान राम वनवास के दौरान अपने पिता दशरथ के पिंडदान के लिए गया पहुंचे थे। कथा के अनुसार, राम और लक्ष्मण के पिंडदान की सामग्री लेने जाने के दौरान माता सीता ने फल्गु नदी के तट पर दशरथ का पिंडदान किया। फल्गु नदी, गाय, ब्राह्मण, कौआ, तुलसी और अक्षयवट को इस घटना का साक्षी माना जाता है।

पंडा समाज इसी धार्मिक परंपरा और कर्मकांड की महत्ता का हवाला देते हुए ऑनलाइन पिंडदान का विरोध कर रहा है। अब पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले सरकार और पंडा समाज के बीच इस मुद्दे पर सहमति बनती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Desk

Nation24Network एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक देश-प्रदेश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, महत्वपूर्ण और जनहित की खबरें सरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है।

Nation24Network की संपादकीय टीम राजनीति, अपराध, राज्य समाचार, देश-दुनिया, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, एक्सक्लूसिव खबरों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाचार एवं विश्लेषण प्रकाशित करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को खबरों की जानकारी तेज, जिम्मेदार और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाए। हम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जनहित—को प्राथमिकता देते हैं। किसी भी खबर में आवश्यक सुधार या तथ्यात्मक त्रुटि सामने आने पर उसे उचित तरीके से अपडेट करने का प्रयास किया जाता है।

Nation24Network का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई