BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Bihar News : कैमूर में आर्मी जवान की मौत से आक्रोश, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव; हाईवे पर लगाया जाम

कैमूर के रामगढ़ में आर्मी जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। 9 सितंबर को कथित तौर पर लेन-देन के विवाद में उन्हें स्कॉर्पियो में बंद कर आग लगा दी गई थी। मौत के बाद ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर मार्च किया, थाने का घेराव किया और NH-319A जाम कर सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के मुताबिक सात आरोपितों के नाम सामने आए हैं, जिनमें तीन गिरफ्तार हो चुके हैं।
Nation24 Network
Published on: सितम्बर 17, 2026, 9:22 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 17, 2026, 9:22 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1आर्मी जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ मिलिट्री अस्पताल में मौत।
29 सितंबर को स्कॉर्पियो में बंद कर आग लगाने का आरोप।
3घटना में जवान 80 फीसदी से अधिक झुलस गए थे।
4पुलिस के मुताबिक सात आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई, तीन गिरफ्तार।

कैमूर/रामगढ़: बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहुका गांव निवासी आर्मी जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ स्थित मिलिट्री अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान को 9 सितंबर को जमीन रजिस्ट्री से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में कथित तौर पर स्कॉर्पियो के अंदर बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। इस घटना में वह 80 फीसदी से अधिक झुलस गए थे। करीब आठ दिनों तक इलाज के बाद बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।जवान की मौत की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीण करीब पांच किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए रामगढ़ थाना पहुंचे और थाना परिसर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

16 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, शत्रुघ्न यादव का कुछ लोगों से करीब 16 लाख रुपये के बकाये को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद में उन्हें स्कॉर्पियो में बंद कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। गंभीर हालत में उन्हें पहले वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। बाद में सेना के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया गया कि घटना के बाद जवान ने वाराणसी में फर्द बयान दर्ज कराया था। इसके आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, जांच में कुल सात आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

NH-319A पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

थाने के घेराव के बाद ग्रामीण रामगढ़ के दुर्गा चौक पहुंचे और NH-319A पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी, एसडीपीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से SIT गठित करने और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भी आश्वासन दिया गया।

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

शत्रुघ्न यादव असम में तैनात थे और कुछ समय पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। उनकी शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी करीब दो साल की है, जबकि छोटी बेटी का जन्म महज 20 दिन पहले हुआ है। जवान के पार्थिव शरीर को लखनऊ से पैतृक गांव लाने की तैयारी की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की तैयारी है।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Desk

Nation24Network एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक देश-प्रदेश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, महत्वपूर्ण और जनहित की खबरें सरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है।

Nation24Network की संपादकीय टीम राजनीति, अपराध, राज्य समाचार, देश-दुनिया, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, एक्सक्लूसिव खबरों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाचार एवं विश्लेषण प्रकाशित करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को खबरों की जानकारी तेज, जिम्मेदार और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाए। हम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जनहित—को प्राथमिकता देते हैं। किसी भी खबर में आवश्यक सुधार या तथ्यात्मक त्रुटि सामने आने पर उसे उचित तरीके से अपडेट करने का प्रयास किया जाता है।

Nation24Network का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई