BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Delhi News :फर्जी पहचान और पासपोर्ट से भारत से फरार आरोपी अमृतपाल सिंह मोल्दोवा में पकड़ा गया, छह महीने चला अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन

पंजाब पुलिस की AGTF 'ऑपरेशन ईस्टर्न रीच' के तहत भगोड़े गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से प्रत्यर्पित कर भारत लाई है. फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागे अमृतपाल पर पंजाब में 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Nation24 Network
Published on: सितम्बर 12, 2026, 3:32 पूर्वाह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 13, 2026, 7:42 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1फर्जी पहचान से भारत से हुआ था फरार
2यूक्रेन भागने की कोशिश में मोल्दोवा में पकड़ा गया
3छह महीने चला अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन
4मोल्दोवा की अदालत ने दी प्रत्यर्पण की मंजूरी

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी पहचान और पासपोर्ट का इस्तेमाल कर अक्टूबर 2024 में भारत से फरार हुआ था। उसके खिलाफ पंजाब में हत्या, हथियार, NDPS, UAPA/Explosives और जबरन वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

फर्जी पहचान से भारत से हुआ था फरार

पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह अक्टूबर 2024 के आखिरी सप्ताह में चंडीगढ़ से जारी फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से बाहर गया था। पासपोर्ट में उसकी पहचान गुरपाल सिंह के नाम से बताई गई थी। भारत से निकलने के बाद वह पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचा और इसके बाद कई देशों से होते हुए मोल्दोवा पहुंच गया।

यूक्रेन भागने की कोशिश में मोल्दोवा में पकड़ा गया

बताया गया कि 24 फरवरी 2026 को मोल्दोवा के अधिकारियों ने अमृतपाल सिंह को उस समय पकड़ा, जब वह ओटासी स्टेट बॉर्डर के रास्ते यूक्रेन जाने की कोशिश कर रहा था।इसके बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने उसे भारत वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। उसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई।

छह महीने चला अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन

आरोपी को पकड़ने और भारत वापस लाने के लिए पंजाब पुलिस की AGTF और OFTEC Punjab ने करीब छह महीने तक इंटेलिजेंस आधारित अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाया। इस ऑपरेशन को ‘Operation Eastern Reach’ नाम दिया गया था।इस दौरान भारतीय और विदेशी एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय और निगरानी की गई।

मोल्दोवा की अदालत ने दी प्रत्यर्पण की मंजूरी

भारत प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया के दौरान 26 मई 2026 को मोल्दोवा की अदालत ने अमृतपाल सिंह के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। आरोपी ने फैसले के खिलाफ अपील की, जिसे 16 जुलाई 2026 को अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद प्रत्यर्पण का आदेश अंतिम हो गया।इसके बाद पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम मोल्दोवा पहुंची। पुलिस के मुताबिक, टीम ने 11 सितंबर 2026 को चिशिनाउ एयरपोर्ट पर आरोपी को अपनी हिरासत में लिया और उसे भारत वापस लाया।

पंजाब में दर्ज हैं कई गंभीर मामले

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, Arms Act, NDPS, UAPA/Explosives, जबरन वसूली, Passport Act और BNS से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं।

रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या से जुड़े 5, Arms Act के 9, NDPS का 1 और UAPA/Explosives का 1 मामला दर्ज है।

जांच के तहत चल रहे 17 मामलों में बटाला में 7, गुरदासपुर में 4, अमृतसर कमिश्नरेट में 2, होशियारपुर में 2, लुधियाना कमिश्नरेट में 1 और SSOC अमृतसर में 1 FIR बताई गई है। इसके अलावा बटाला में 4 मामले ट्रायल में चल रहे हैं।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Desk

Nation24Network एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक देश-प्रदेश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, महत्वपूर्ण और जनहित की खबरें सरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है।

Nation24Network की संपादकीय टीम राजनीति, अपराध, राज्य समाचार, देश-दुनिया, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, एक्सक्लूसिव खबरों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाचार एवं विश्लेषण प्रकाशित करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को खबरों की जानकारी तेज, जिम्मेदार और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाए। हम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जनहित—को प्राथमिकता देते हैं। किसी भी खबर में आवश्यक सुधार या तथ्यात्मक त्रुटि सामने आने पर उसे उचित तरीके से अपडेट करने का प्रयास किया जाता है।

Nation24Network का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई