BREAKINGNEWS
UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़कJaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP News : बेटी से छेड़छाड़ मतलब अपने हाथों मौत का फरमान, CM योगी बोले – 25 करोड़ लोगों के भरोसे का प्रतीक है UP पुलिस

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में यूपी पुलिस के 912 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि यूपी पुलिस आज 25 करोड़ लोगो के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। आप लोग ऐसी टीम का हिस्स बनने जा रहे हैं। पिछली सरकारों में ध्वस्त कानून व्यवस्था की आज से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि अब यूपी में बेटियों को परेशान करने का मतलब अपने हाथों मौत का फरमान लिखना है।
Ajay Pandey
Published on: सितम्बर 20, 2026, 3:02 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 20, 2026, 3:21 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1सीएम योगी आदित्यनाथ ने 912 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र
2बोले - 25 करोड़ लोगो के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है यूपी पुलिस
3आज बेटियां सुरक्षित हैं, कोई परेशान करेगा तो समझिए अपने हाथों मौत का फरमान लिखेगा।
42017 के बाद प्रदेश और पुलिस दोनों की छवि में अभूतपूर्त बदलाव हुए

लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस विभाग के नव नियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यूपी पुलिस ने ऐसी छवि बनाई है जिससे अपराधियों के बीच कानून का डर पैदा हुआ है। नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो ऐसी पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो यूपी में 25 करोड़ लोगो के लिए भरोसे का प्रतीक है।

यूपी में बेटियों को परेशान करने ही हिम्मत नहीं :

सीएम योगी के कहा कि आज यूपी में कानून की सख्ती से अपराधियों के अंदर डर का माहौल है। बेटियां बेखौफ होकर घर से बाहर निकल रही हैं। क्या आजकल कोई सड़क पर चलते हुए किसी बेटी को परेशान करने की हिम्मत करेगा ? उन्होंने कहा कि सबको परिणाम पता है इसलिए अगर इसके बावजूद भी ऐसा किसी ने करने के बारे में सोचा तो समझ लीजिए वह खुद अपने हाथों अपनी मौत का फरमान लिख रहा है। यह बात किसी को समझाने की जरूरत नहीं है।

25 करोड़ लोगों के भरोसे का प्रतीक यूपी पुलिस :

नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी के कहा कि यूपी पुलिस 25 करोड़ लोगो के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। आप लोग उस पुलिस टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के सुशासन की चर्चा पूरे देश में होती है।

यूपी में दंगे अतीत की बात :

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब दंगे नहीं होते है। दंगा यूपी के लिए अतीत की बात हो गई है। 2017 के पहले यूपी में सांप्रदायिक ताकतों और आपराधिक गिरोहों ने प्रदेश को बीमारू बना दिया था। हर दूसरे दिन दंगे भड़कते थे और कर्फ्यू लगते थे। उन्होंने कहा कि अलीगढ़, मेरठ और मुजफ्फरनगर में छह महीने लगातार दंगे होते रहे। उस समय माफिया चाहे अधिकारी रहे हों या न्याय पालिका के सदस्य सबके लिए चुनौती था। न्यायिक अधिकारियों के वाहन तक रोक दिए जाते थे।

आज कोई गुंडा खुला नहीं घूम सकता :

उन्होंने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले गुंडे खुली जीप में हथियार लेकर घूमते थे लेकिन आज क्या ऐसा कोई कर सकता है क्या? क्या आज कोई त्यौहारों से पहले अशांति और दंगा भड़काने का काम कर सकता है क्या? नहीं.. सीएम ने कहा कि यूपी पुलिस ने वह कर दिखाया है जो पहले कभी नहीं हुआ।

पहले परीक्षा कोई देता था, नियुक्ति पत्र किसी और को मिलता था – CM योगी

पिछली सरकारों में सरकारी भर्तियों के भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले पेपर लीक होते थे, परीक्षा में कोई और बैठता था नियुक्ति पत्र किसी और को दिया जाता था। जो आवेदन तक नहीं करते थे उन्हें भी नियुक्ति पत्र थमा दिए जाते थे। लेकिन आज ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2017 के बाद पारदर्शी तरीके से भर्तियां हुई हैं।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क 10 अक्टूबर 2026, 3:59 अपराह्न UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’