BREAKINGNEWS
Gorakhpur News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर बाइक सवार की मौत, दारोगा सस्पेंडUP Politics: अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी, लोकसभा भूल गए क्या? CM योगी पर अखिलेश का पलटवारUP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्पUP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़नाUP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़कJaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP News: गोंडा हत्याकांड पर गरमाई सियासत, अजय राय समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को बाराबंकी में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड के बाद अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे उनके साथ पार्टी के और भी नेता और कार्यकर्ता हैं.
Nation24 Network
Published on: सितम्बर 12, 2026, 3:05 पूर्वाह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 13, 2026, 7:55 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1विनोद साहनी हत्याकांड के बाद यूपी में सियासत तेज
2अजय राय समेत कई कांग्रेस नेताओं को लिया हिरासत में
3मृतक के परिवार से मिलने गोंडा जा रहे थे अजय राय
4मसौली टोल प्लाजा के पास पुलिस ने अजय राय को रोका

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बर्तन व्यापारी और निषाद समाज के नेता विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घटना को लेकर निषाद समुदाय में भारी आक्रोश है। इसी बीच मृतक के परिवार से मुलाकात करने गोंडा जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल विनोद कुमार साहनी के परिजनों से मिलने गोंडा जा रहा था। पुलिस ने बाराबंकी के पास मसौली टोल प्लाजा पर कांग्रेस नेताओं के काफिले को रोक दिया। इस दौरान अजय राय और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।अजय राय के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता आसिम वकार, नरेंद्र सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

गोंडा जाने से पहले पुलिस ने रोका

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोंडा जाने की अनुमति दिए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता गोंडा जाने की जिद पर अड़े रहे।

इसके बाद पुलिस ने अजय राय, अखिलेश प्रताप सिंह, आसिम वकार, नरेंद्र सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं को मसौली थाने ले जाने की बात सामने आई है।पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर लोकतांत्रिक तरीके से पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने का आरोप लगाया है।

विनोद साहनी हत्याकांड के बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव

विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद गोंडा से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार, 11 सितंबर, को यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद भी गोंडा में धरने पर बैठे थे।वहीं, समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप समेत कई सपा नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस घटनाक्रम के बाद विपक्षी दल लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

इलाज के दौरान हुई विनोद कुमार साहनी की मौत

रेक्‍सडिया गांव निवासी विनोद कुमार साहनी की गुरुवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर लगातार किए जा रहे कथित विवादित पोस्ट को लेकर कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही थी।

बताया गया कि बुधवार देर रात दुकान बंद कर घर लौटते समय इसी विवाद को लेकर उनका कुछ लोगों से झगड़ा हुआ। आरोप है कि मुख्य आरोपी शुभम सिंह उर्फ गोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनोद कुमार साहनी पर हमला कर दिया।पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ‘जंगलराज’ बताया और मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

अजय राय के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के गोंडा दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गोंडा-करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा, कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं को उनके घरों पर ही नजरबंद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। विनोद कुमार साहनी हत्याकांड को लेकर निषाद समाज और विभिन्न राजनीतिक दलों की सक्रियता के बीच अब यह मामला प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Desk

Nation24Network एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक देश-प्रदेश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, महत्वपूर्ण और जनहित की खबरें सरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है।

Nation24Network की संपादकीय टीम राजनीति, अपराध, राज्य समाचार, देश-दुनिया, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, एक्सक्लूसिव खबरों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाचार एवं विश्लेषण प्रकाशित करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को खबरों की जानकारी तेज, जिम्मेदार और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाए। हम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जनहित—को प्राथमिकता देते हैं। किसी भी खबर में आवश्यक सुधार या तथ्यात्मक त्रुटि सामने आने पर उसे उचित तरीके से अपडेट करने का प्रयास किया जाता है।

Nation24Network का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Gorakhpur News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर बाइक सवार की मौत, दारोगा सस्पेंड 11 अक्टूबर 2026, 12:29 अपराह्न Gorakhpur News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर बाइक सवार की मौत, दारोगा सस्पेंड UP Politics: अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी, लोकसभा भूल गए क्या? CM योगी पर अखिलेश का पलटवार 11 अक्टूबर 2026, 7:10 पूर्वाह्न UP Politics: अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी, लोकसभा भूल गए क्या? CM योगी पर अखिलेश का पलटवार UP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प 10 अक्टूबर 2026, 8:42 अपराह्न UP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प UP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़ना 10 अक्टूबर 2026, 6:25 अपराह्न UP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़ना UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क 10 अक्टूबर 2026, 3:59 अपराह्न UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत