BREAKINGNEWS
UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़कJaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Zero Tolerance : जौनपुर के सुरेरी थाने के फरार-निलंबित पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह समेत 2 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

जौनपुर के सुरेरी थाने से जुड़े कथित हिरासत और धनराशि ट्रांसफर मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 24 सितंबर 2026 की पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, मुकदमे में वांछित निलंबित थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह और राजनारायण गिरी की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मामले की जांच में सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन जैसे साक्ष्यों को शामिल किया गया है।
Ajay Pandey
Published on: सितम्बर 24, 2026, 6:19 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 24, 2026, 10:03 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1सुरेरी थाने के फरार- निलंबित पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह समेत दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित
2निर्दोषों को उठाकर, क्राइम ब्रांच बताकर सुरेरी थाने के किचन रूम में टार्चर और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने का मामला
3एडीजी वाराणसी जोन के निर्देश पर दर्ज हुई थी जलालपुर और सुरेरी थाने में FIR
4जांच में सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की पड़ताल की गई।

जौनपुर में सुरेरी थाना क्षेत्र से जुड़े कथित अवैध हिरासत, मारपीट और धनराशि ट्रांसफर कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जौनपुर के थाना जलालपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इन आरोपियों में सुरेरी थाने के निलंबित थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह और राजनारायण गिरी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना जलालपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-416/2026 से संबंधित है। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 310(2), 308(5), 352, 127(2) और 61(2) का उल्लेख किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर की ओर से पुरस्कार घोषित किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला उस शिकायत से जुड़ा है जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों को खुद को क्राइम ब्रांच से जुड़ा बताकर हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें सुरेरी थाने ले जाया गया। शिकायत में मारपीट, धमकी देने और बैंक खातों से धनराशि ट्रांसफर कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।

मामले की शिकायत सामने आने के बाद एडीजी वाराणसी के निर्देश पर जांच कराई गई। जांच के दौरान घटनाओं से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और बैंकिंग लेनदेन समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच किए जाने की बात सामने आई।जांच के बाद सुरेरी के तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को निलंबित किया गया। अब पुलिस की ताजा प्रेस नोट में उन्हें मुकदमे में वांछित आरोपी बताते हुए गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

दो लोगों से जुड़ी शिकायतों की जांच

मामले में जौनपुर निवासी विजय राजभर और वाराणसी निवासी सुशील पांडेय से संबंधित शिकायतों का जिक्र सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें पुलिसकर्मी बताकर कुछ लोग अपने साथ ले गए और बाद में सुरेरी थाने में रखा गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उनसे पैसों की मांग की गई और मोबाइल फोन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। विजय राजभर के मामले में कुल 2.12 लाख रुपये के लेनदेन का आरोप लगाया गया है।

बैंक ट्रांजेक्शन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बने जांच का आधार

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में केवल शिकायतों के आधार पर कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक और वित्तीय साक्ष्यों को भी महत्वपूर्ण माना गया। पुलिस ने घटनास्थल और थाने के आसपास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल तथा बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की।

अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर नजर

24 सितंबर को जारी पुलिस प्रेस नोट के बाद मामले में अगला महत्वपूर्ण कदम दोनों वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी माना जा रहा है। पुलिस ने दिव्य प्रकाश सिंह और राजनारायण गिरी पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। जौनपुर पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि वांछित आरोपियों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है तो नजदीकी पुलिस थाने अथवा जौनपुर पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विभागीय जांच भी जारी

दिव्य प्रकाश सिंह के निलंबन के साथ विभागीय स्तर पर भी जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे मामले की जांच दो स्तरों पर आगे बढ़ रही है—एक ओर दर्ज मुकदमे में आपराधिक जांच और दूसरी ओर पुलिस विभाग के स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई। 24 सितंबर 2026 को जारी जौनपुर पुलिस की प्रेस नोट के अनुसार, इस प्रकरण में दिव्य प्रकाश सिंह और राजनारायण गिरी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

कार्रवाई बनी चर्चा का विषय

एडीजी वाराणसी के निर्देश पर जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा भ्रस्टाचार, अराजकता एवं अपराध के विरुद्ध जीरो टोलरेंस नीति के तहत इस मामले से जुड़े पुलिसकर्मियों एवं आरोपियों के विरुद्ध पर बिना किसी तरह का भेदभाव या बचाव किये निष्पक्ष कठोर कार्रवाई करना आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है. फ़िलहाल अब देखना होगा 25 हज़ार का इनाम घोषित होने के बाद फरार आरोपी गण कबतक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं.

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क 10 अक्टूबर 2026, 3:59 अपराह्न UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’