BREAKINGNEWS
गोरखपुर छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज को लेकर अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोपयूपी चुनाव 2027: BJP का बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीमUP News: जौनपुर में विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसाUP News: गोमती किनारे चला गीतों का जादू, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापनUP News : बहन के घर से जौनपुर के लिए निकले 55 वर्षीय राम अज़ोर पाल लापता, तीन दिन से तलाश में जुटा परिवार; प्रतापगढ़ पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगीJaunpur Crime: मेले और बाजारों में करते थे चोरी, जौनपुर पुलिस ने बिहार के 14 आरोपियों को दबोचाAyodhya Deepotsav 2026: 2017 से 2026 तक कितना बदला रामनगरी का स्वरूप, इस बार 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाटUP News : 20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ की CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP News: गोमती किनारे चला गीतों का जादू, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन

जौनपुर के भामाशाह नमामि गंगे गोमती घाट पर भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन सोमवार को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। इस दौरान नामचीन गायकों ने छठ गीतों और भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सात वर्षीय आराध्या सिंह की प्रस्तुति और बल्ला गुरु के तबला वादन ने विशेष आकर्षण बटोरा। महोत्सव में राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर समेत कई अतिथियों ने कलाकारों और विशिष्टजनों को सम्मानित किया।
Ajay Pandey
Published on: नवम्बर 16, 2026, 9:12 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: नवम्बर 16, 2026, 9:12 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1जौनपुर के गोमती घाट पर उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन।
2भोजपुरी और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से गूंजा गोमती घाट, गायकों ने बांधा समां।
3सात वर्षीय आराध्या सिंह के धार्मिक गीत और बल्ला गुरु के तबला वादन ने जीता लोगों का दिल।
4राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर समेत कई अतिथियों ने कलाकारों और विशिष्टजनों को किया सम्मानित।

जौनपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भामाशाह नमामि गंगे गोमती घाट पर आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव का सोमवार की सुबह उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ भव्य समापन हुआ। इस दौरान गोमती घाट छठ गीतों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। मशहूर गायक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से व्रती महिलाओं, उनके परिजनों और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव में सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, दूसरी ओर मंच पर कलाकारों की गायकी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो. आरएन त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, अनुराग सिंह, विकेश उपाध्याय, विनीत सेठ, सुधांशु सिंह एवं डॉ. सुलोचना मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव के संयोजक राजकुमार सिंह (पत्रकार), स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, सह संयोजक राहुल सिंह तथा स्वागताकांक्षी भाजपा नेता इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

महोत्सव में देवी गीत गायक अवधेश पाठक, विवेक मिश्रा वरदान, गुलाब राही, विकास रागी, राहुल पाठक, सविता पाठक, चिंटू सरगम, सविता गुंजन, श्वेता, प्रियांशी, श्रेयांस तिवारी, बृजेश दूबे, अभिषेक मयंक, राजेंद्र सिंह राज, कुसुम सोनकर, मितुल माहिया एवं बिंदु यादव ने छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। संगीत घराने से जुड़े सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु और उनके नन्हें पुत्रों के तबला वादन ने भी खूब तालियां बटोरीं।

महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की सुबह सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु ने राग भैरवी से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सुर संग्राम के उपविजेता हरिओम तिवारी, आशीष पाठक अमृत, विकास सिंह रागी, विवेक वरदान मिश्रा, अभिषेक मयंक, गुलाब राही, बिंदु यादव और बृजेश दूबे ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। सात वर्षीय बालिका आराध्या सिंह ने अंश हनुमान फिल्म का धार्मिक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक निखिलेश सिंह, सोमेश्वर केसरवानी, अपना दल के महासचिव पप्पू माली, भाजपा नेता सुधांशु सिंह, सपा एमएलसी के प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट संजय सिंह एवं गुलाब यादव ने कलाकारों को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

पहले दिन भी सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, ज्ञान प्रकाश सिंह एवं कुलपति प्रो. आरएन त्रिपाठी ने माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भोजपुरी विकास मंच की ओर से संयोजक राजकुमार सिंह, गौतम गुप्ता, राहुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, रोहित सिंह भारद्वाज, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीलमणि सिंह, अजय सिंह मास्टर, आदित्य निकुंभ, आलोक गुप्ता, प्रमोद सिंह, बृजेश मौर्य, डॉ. अंजना सिंह, उर्वशी सिंह, बीना सिंह और शशिबाला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान विद्या भारती के कंचन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह और डॉ. राकेश कुमार सिंह सहित अन्य विशिष्टजनों को भी सम्मानित किया गया। इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल, गौतम गुप्ता और राजकुमार सिंह ने पत्रकार अखिलेश सिंह, आनंद सिंह, वंदेश सिंह, अमित निगम और रोहित चौबे सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया।

महोत्सव में जिले के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और गायक कलाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्षित गुप्ता ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सिंह ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
गोरखपुर छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज को लेकर अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोप 20 नवम्बर 2026, 11:49 पूर्वाह्न गोरखपुर छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज को लेकर अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोप यूपी चुनाव 2027: BJP का बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीम 20 नवम्बर 2026, 11:35 पूर्वाह्न यूपी चुनाव 2027: BJP का बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीम UP News: जौनपुर में विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा 16 नवम्बर 2026, 9:21 अपराह्न UP News: जौनपुर में विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा UP News : बहन के घर से जौनपुर के लिए निकले 55 वर्षीय राम अज़ोर पाल लापता, तीन दिन से तलाश में जुटा परिवार; प्रतापगढ़ पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगी 11 नवम्बर 2026, 10:15 अपराह्न UP News : बहन के घर से जौनपुर के लिए निकले 55 वर्षीय राम अज़ोर पाल लापता, तीन दिन से तलाश में जुटा परिवार; प्रतापगढ़ पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगी Jaunpur Crime: मेले और बाजारों में करते थे चोरी, जौनपुर पुलिस ने बिहार के 14 आरोपियों को दबोचा 07 नवम्बर 2026, 12:12 पूर्वाह्न Jaunpur Crime: मेले और बाजारों में करते थे चोरी, जौनपुर पुलिस ने बिहार के 14 आरोपियों को दबोचा Ayodhya Deepotsav 2026: 2017 से 2026 तक कितना बदला रामनगरी का स्वरूप, इस बार 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट 06 नवम्बर 2026, 10:33 अपराह्न Ayodhya Deepotsav 2026: 2017 से 2026 तक कितना बदला रामनगरी का स्वरूप, इस बार 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट UP News : 20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ की CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला 06 नवम्बर 2026, 10:27 अपराह्न UP News : 20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ की CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला UP News: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में असलहों की तस्करी का खुलासा, जौनपुर से सरगना शुभम सिंह समेत 5 गिरफ्तार; कई हथियार, दर्जनों कारतूस और 7.58 लाख रुपये बरामद 31 अक्टूबर 2026, 10:01 अपराह्न UP News: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में असलहों की तस्करी का खुलासा, जौनपुर से सरगना शुभम सिंह समेत 5 गिरफ्तार; कई हथियार, दर्जनों कारतूस और 7.58 लाख रुपये बरामद UP News : जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते, राष्ट्रीय एकता के लिए मिलकर लड़ना होगा – CM योगी 31 अक्टूबर 2026, 5:53 अपराह्न UP News : जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते, राष्ट्रीय एकता के लिए मिलकर लड़ना होगा – CM योगी UP Politics: “अयोध्या जीते अवधेश पासी, लालबिहारी – आशुतोष जीते काशी, ‘2027 में आ रहे हैं अखिलेश’…MLC चुनाव के नतीजों के बाद सपा मुख्यालय पर लगा PDA पोस्टर 29 अक्टूबर 2026, 3:01 अपराह्न UP Politics: “अयोध्या जीते अवधेश पासी, लालबिहारी – आशुतोष जीते काशी, ‘2027 में आ रहे हैं अखिलेश’…MLC चुनाव के नतीजों के बाद सपा मुख्यालय पर लगा PDA पोस्टर