BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 35 IPS अफसरों के तबादले; ए. चंद्रशेखर बने जौनपुर के एसपी सिटी

उत्तर प्रदेश सरकार के इस बड़े पुलिस फेरबदल में 35 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी, जिलों में एसपी/एडिशनल एसपी तथा पीएसी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती मिली है। जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, लखनऊ, कानपुर और गौतमबुद्ध नगर समेत कई क्षेत्रों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव हुआ है।
Nation24 Network
Published on: सितम्बर 19, 2026, 7:24 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 19, 2026, 7:39 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1उत्तर प्रदेश में 35 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया।
2चारू निगम को 479वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया।
3अनंत चंद्रशेखर को जौनपुर का एसपी सिटी बनाया गया।
4कपिल देव सिंह को लखनऊ का डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी शामिल हैं। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, आगरा और लखनऊ में तैनात कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

चारू निगम को PAC की जिम्मेदारी

तबादला सूची के मुताबिक एसपी यूपी-112 चारू निगम को अब 479वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। वहीं कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी रहे श्रवण कुमार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी प्रमोद कुमार को एसपी साइबर मुख्यालय बनाया गया है। वहीं गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी रवि शंकर को दूसरी वाहिनी पीएसी में सेनानायक बनाया गया है।

आगरा भेजे गए रविंद्र कुमार

आगरा के डीसीपी सेकंड अतुल शर्मा का तबादला प्रयागराज किया गया है। वहीं कानपुर के डीसीपी रविंद्र कुमार को आगरा में डीसीपी बनाया गया है।

प्रयागराज के डीसीपी नीरज पांडेय को प्रयागराज में ही एसपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ की डीसीपी ममता रानी चौधरी को सीआईडी का एसपी बनाया गया है।

नोएडा के डीसीपी साद मियां खां को आगरा और आगरा के डीसीपी सैय्यद अली अब्बास को नोएडा में डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जौनपुर में ए. चंद्रशेखर बने एसपी सिटी

तबादला सूची में पूर्वांचल के जिलों से जुड़े कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिली है। वाराणसी की एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है।

पीलीभीत के एडिशनल एसपी विक्रम दहिया को चंदौली भेजा गया है। वहीं जौनपुर नगर के एसपी आयुष श्रीवास्तव को एसपी उन्नाव नगर बनाया गया है।

फिरोजाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत को एडीसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। चंदौली के एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर बनाया गया है।

कई अधिकारियों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी भी दी गई है। देवेश चतुर्वेदी को सहायक पुलिस अधीक्षक अयोध्या से एडिशनल एसपी अंबेडकर नगर बनाया गया है।

विवेक तिवारी को खीरी से एडिशनल एसपी बाराबंकी, सुमित सुधाकर रामटेके को कानपुर से एडिशनल एसपी संभल और अरीबा नोमान को झांसी से एडीसीपी कानपुर नगर बनाया गया है।

इसी तरह मनोज कुमार यादव को सहारनपुर से आगरा भेजा गया है। ट्रेनिंग डायरेक्ट्रेट लखनऊ में तैनात एडिशनल एसपी रिजुल को गाजियाबाद भेजा गया है। गौतम राय को सहायक पुलिस अधीक्षक बिजनौर से एडिशनल एसपी बिजनौर बनाया गया है।

कपिल देव सिंह बने डीसीपी ट्रैफिक लखनऊ

बांदा में सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक को सोनभद्र में एडिशनल एसपी बनाया गया है। एसपी सीआईडी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ में डीसीपी की जिम्मेदारी मिली है।

कानपुर में डीसीपी कपिल देव सिंह को लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। एसपी गोरखपुर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को आगरा में डीसीपी बनाया गया है।

एसपी अयोध्या बलवंत चौधरी को डीसीपी गाजियाबाद और एसपी इटावा अभय नाथ त्रिपाठी को कानपुर भेजा गया है। कानपुर के डीसीपी राजेश पांडेय को डीसीपी वाराणसी बनाया गया है।

इसके अलावा एसडीआरएफ में एसपी हरेंद्र यादव को एसपी यूपी-112, एसपी संभल कुलदीप सिंह को 43वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक और एसपी हापुड़ विनीत भटनागर को डीसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Desk

Nation24Network एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक देश-प्रदेश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, महत्वपूर्ण और जनहित की खबरें सरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है।

Nation24Network की संपादकीय टीम राजनीति, अपराध, राज्य समाचार, देश-दुनिया, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, एक्सक्लूसिव खबरों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाचार एवं विश्लेषण प्रकाशित करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को खबरों की जानकारी तेज, जिम्मेदार और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाए। हम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जनहित—को प्राथमिकता देते हैं। किसी भी खबर में आवश्यक सुधार या तथ्यात्मक त्रुटि सामने आने पर उसे उचित तरीके से अपडेट करने का प्रयास किया जाता है।

Nation24Network का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई