BREAKINGNEWS
गोरखपुर छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज को लेकर अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोपयूपी चुनाव 2027: BJP का बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीमUP News: जौनपुर में विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसाUP News: गोमती किनारे चला गीतों का जादू, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापनUP News : बहन के घर से जौनपुर के लिए निकले 55 वर्षीय राम अज़ोर पाल लापता, तीन दिन से तलाश में जुटा परिवार; प्रतापगढ़ पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगीJaunpur Crime: मेले और बाजारों में करते थे चोरी, जौनपुर पुलिस ने बिहार के 14 आरोपियों को दबोचाAyodhya Deepotsav 2026: 2017 से 2026 तक कितना बदला रामनगरी का स्वरूप, इस बार 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाटUP News : 20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ की CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP News : मायावती का बड़ा ऐलान: आकाश और ईशान को BSP में नहीं मिलेगी राजनीतिक जिम्मेदारी, BSP को परिवारवाद से मुक्त रखना उनकी प्राथमिकता

BSP सुप्रीमो मायावती ने परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि उनके भाई आनंद कुमार के बेटों आकाश और ईशान को पार्टी में कोई राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा। वहीं, आनंद कुमार की बेटी दीपिका आनंद को भविष्य में उनकी योग्यता और जरूरत के आधार पर जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना खुली रखी गई है। मायावती ने कहा कि BSP को परिवारवाद से मुक्त रखना उनकी प्राथमिकता है और निष्कासित नेताओं की वापसी से जुड़ी खबरों को भी उन्होंने फेक न्यूज बताया है।
Nation24 Network
Published on: सितम्बर 12, 2026, 5:26 पूर्वाह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 13, 2026, 7:44 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में परिवारवाद को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया
2आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को पार्टी में किसी भी छोटे या बड़े राजनीतिक पद की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी
3मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज के हित, कल्याण और उसे आत्मनिर्भर बनाना है - मायावती
4आनंद कुमार के परिवार के अन्य सदस्यों को राजनीतिक लाभ देना पार्टी और आंदोलन के हित में नहीं होगा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पार्टी में परिवारवाद को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को पार्टी में किसी भी छोटे या बड़े राजनीतिक पद की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने आनंद कुमार की बेटी कुमारी दीपिका आनंद के लिए भविष्य में पार्टी में जिम्मेदारी की संभावना खुली रखी है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज के हित, कल्याण और उसे आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि कांशीराम की तरह उन्होंने भी अपने भाई-बहनों और उनके परिवार के युवा सदस्यों को पार्टी के काम तक सीमित रखा और उन्हें सांसद, विधायक, मंत्री या अन्य राजनीतिक लाभ के पदों से दूर रखा।

आकाश और ईशान को लेकर साफ फैसला

मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के परिवार के अन्य सदस्यों को राजनीतिक लाभ देना पार्टी और आंदोलन के हित में नहीं होगा। इसी वजह से उन्होंने फैसला किया है कि आनंद कुमार के किसी भी बेटे को BSP में राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में उनके बच्चों को भी पार्टी की जिम्मेदारी देने की योजना नहीं है।

दीपिका आनंद के लिए खुला विकल्प

मायावती ने आनंद कुमार की इकलौती बेटी दीपिका आनंद को लेकर अलग रुख अपनाया। उन्होंने बताया कि दीपिका फिलहाल वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। भविष्य में यदि आनंद कुमार को उनकी मदद की जरूरत होती है तो वह उनकी सहायता कर सकती हैं। मायावती के मुताबिक, उनकी ईमानदारी, निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए आगे चलकर उन्हें पार्टी में जरूरत के मुताबिक जिम्मेदारी दी जा सकती है।अगर दीपिका यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं होती हैं, तो पार्टी की आम सहमति से किसी अन्य समर्पित दलित मिशनरी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

परिवारवाद के खिलाफ मायावती का संदेश

मायावती ने कहा कि कांशीराम परिवारवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे और उनकी शिष्या होने के नाते वह भी इसी विचार पर कायम हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के हित में वह किसी पारिवारिक मोह या दबाव में नहीं आएंगी।उन्होंने कहा कि संगठन या भविष्य में सरकार बनने पर किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदारी मिलने का अर्थ यह नहीं है कि उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी राजनीतिक लाभ दिया जाए। उनका उद्देश्य BSP को परिवारवाद से मुक्त रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के आंदोलन से जोड़ना है।

निष्कासित नेताओं की वापसी पर भी स्थिति साफ

मायावती ने BSP से अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित नेताओं की वापसी से जुड़ी खबरों को भी खारिज किया। उन्होंने ऐसी खबरों को फेक न्यूज बताते हुए कहा कि निष्कासित किए गए ऐसे लोगों को पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Desk

Nation24Network एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक देश-प्रदेश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, महत्वपूर्ण और जनहित की खबरें सरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है।

Nation24Network की संपादकीय टीम राजनीति, अपराध, राज्य समाचार, देश-दुनिया, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, एक्सक्लूसिव खबरों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाचार एवं विश्लेषण प्रकाशित करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को खबरों की जानकारी तेज, जिम्मेदार और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाए। हम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जनहित—को प्राथमिकता देते हैं। किसी भी खबर में आवश्यक सुधार या तथ्यात्मक त्रुटि सामने आने पर उसे उचित तरीके से अपडेट करने का प्रयास किया जाता है।

Nation24Network का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
गोरखपुर छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज को लेकर अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोप 20 नवम्बर 2026, 11:49 पूर्वाह्न गोरखपुर छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज को लेकर अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोप यूपी चुनाव 2027: BJP का बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीम 20 नवम्बर 2026, 11:35 पूर्वाह्न यूपी चुनाव 2027: BJP का बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीम UP News: जौनपुर में विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा 16 नवम्बर 2026, 9:21 अपराह्न UP News: जौनपुर में विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा UP News: गोमती किनारे चला गीतों का जादू, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन 16 नवम्बर 2026, 9:12 अपराह्न UP News: गोमती किनारे चला गीतों का जादू, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन UP News : बहन के घर से जौनपुर के लिए निकले 55 वर्षीय राम अज़ोर पाल लापता, तीन दिन से तलाश में जुटा परिवार; प्रतापगढ़ पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगी 11 नवम्बर 2026, 10:15 अपराह्न UP News : बहन के घर से जौनपुर के लिए निकले 55 वर्षीय राम अज़ोर पाल लापता, तीन दिन से तलाश में जुटा परिवार; प्रतापगढ़ पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगी Jaunpur Crime: मेले और बाजारों में करते थे चोरी, जौनपुर पुलिस ने बिहार के 14 आरोपियों को दबोचा 07 नवम्बर 2026, 12:12 पूर्वाह्न Jaunpur Crime: मेले और बाजारों में करते थे चोरी, जौनपुर पुलिस ने बिहार के 14 आरोपियों को दबोचा Ayodhya Deepotsav 2026: 2017 से 2026 तक कितना बदला रामनगरी का स्वरूप, इस बार 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट 06 नवम्बर 2026, 10:33 अपराह्न Ayodhya Deepotsav 2026: 2017 से 2026 तक कितना बदला रामनगरी का स्वरूप, इस बार 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट UP News : 20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ की CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला 06 नवम्बर 2026, 10:27 अपराह्न UP News : 20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ की CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला UP News: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में असलहों की तस्करी का खुलासा, जौनपुर से सरगना शुभम सिंह समेत 5 गिरफ्तार; कई हथियार, दर्जनों कारतूस और 7.58 लाख रुपये बरामद 31 अक्टूबर 2026, 10:01 अपराह्न UP News: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में असलहों की तस्करी का खुलासा, जौनपुर से सरगना शुभम सिंह समेत 5 गिरफ्तार; कई हथियार, दर्जनों कारतूस और 7.58 लाख रुपये बरामद UP News : जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते, राष्ट्रीय एकता के लिए मिलकर लड़ना होगा – CM योगी 31 अक्टूबर 2026, 5:53 अपराह्न UP News : जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते, राष्ट्रीय एकता के लिए मिलकर लड़ना होगा – CM योगी