BREAKINGNEWS
UP Politics: योगी की चुनौती पर अखिलेश का जवाब, बोले- पहले अपना टिकट पक्का कराएं, हमारे पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगेGorakhpur News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर बाइक सवार की मौत, दारोगा सस्पेंडUP Politics: अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी, लोकसभा भूल गए क्या? CM योगी पर अखिलेश का पलटवारUP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्पUP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़नाUP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़कJaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP News : जौनपुर में युवक ने जमीनी विवाद में मां-बहन पर धारदार हथियार से हमला करके ली जान, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर में भूपेंद्र पटेल ने अपनी बुजुर्ग मां और सगी बहन की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। आरोपी का उसकी बहन से जमीन सम्बन्धी पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
Ajay Pandey
Published on: सितम्बर 20, 2026, 9:52 पूर्वाह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 20, 2026, 9:54 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1जौनपुर में युवक ने माँ और बहन की जान ले ली
2जमीनी पारिवारिक विवाद में आरोपी ने उठाया खौफनाक कदम
3आरोपी ने बेटी को बचाने पहुंची माँ पर भी किया हमला
4इलाज के दौरान चिकित्सकों ने माँ -बेटी दोनों को किया मृत घोषित

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जमीनी विवाद में कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां और सगी बहन की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

दरअसल, पूरा मामला नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव का है। आरोपी भूपेंद्र पटेल का उनकी बड़ी बहन गौरा देवी से काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बहन मायके में ही रहती थी। भाई-बहन के बीच जमीन का विवाद बहुत दिनों से चल रहा था। अक्सर दोनों में कहासुनी और विवाद होता रहता था । शुक्रवार की शाम गौरा देवी ने भूपेंद्र से खेत से उड़द की फसल लाने के लिए सगड़ी ले जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपनी सगी बहन के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

मां को भी उतार दिया मौत के घाट:

आरोपी युवक पर इस कदर सनक सवार था कि उसने बहन गौरा को चीखते दिलाते देखकर उसे बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा। मां के ऊपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां बेटी जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आसपास चीख पुकार मच गई।

अस्पताल ले जाने पर दोनों मृत घोषित :

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जब घर पहुंची तो आरोपी मां बहन की हत्या करके शव के पास कथित्तौर पर बैठा मिला।

आरोपी गिरफ्तार:

फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

ASP बोले :

इस संबंध में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ग्राम सैदूपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि भूपेंद्र पटेल नामक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद में अपनी मां तथा बहन को किसी धारदार वस्तु से चोट पहुंचाकर घायल कर दिया गया है।

इलाज हेतु दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी को हिरासत में लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया गया है। तथा इस पूरे प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
UP Politics: योगी की चुनौती पर अखिलेश का जवाब, बोले- पहले अपना टिकट पक्का कराएं, हमारे पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे 11 अक्टूबर 2026, 3:54 अपराह्न UP Politics: योगी की चुनौती पर अखिलेश का जवाब, बोले- पहले अपना टिकट पक्का कराएं, हमारे पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे Gorakhpur News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर बाइक सवार की मौत, दारोगा सस्पेंड 11 अक्टूबर 2026, 12:29 अपराह्न Gorakhpur News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर बाइक सवार की मौत, दारोगा सस्पेंड UP Politics: अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी, लोकसभा भूल गए क्या? CM योगी पर अखिलेश का पलटवार 11 अक्टूबर 2026, 7:10 पूर्वाह्न UP Politics: अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी, लोकसभा भूल गए क्या? CM योगी पर अखिलेश का पलटवार UP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प 10 अक्टूबर 2026, 8:42 अपराह्न UP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प UP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़ना 10 अक्टूबर 2026, 6:25 अपराह्न UP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़ना UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क 10 अक्टूबर 2026, 3:59 अपराह्न UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज