UP News: जौनपुर में फ़रार चल रहे 15 आरोपियों पर बड़ा एक्शन, SSP कुंवर अनुपम सिंह ने घोषित किया 25-25 हजार रुपये का इनाम

HIGHLIGHTS
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फरार चल रहे 15 अभियुक्तों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने भगोड़ों पर 25-25 हजार रु का इनाम घोषित किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामलों में ये सभी अभियुक्फत फ़रार चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सभी 15 आरोपियों पर अलग-अलग 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया है। यह कार्रवाई 1 अक्टूबर 2026 को जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार की गई है। इन आरोपियों के खिलाफ जिले के रामपुर, जलालपुर, सरपतहां, सिंगरामऊ और खेतासराय थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है।
15 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, फरार चल रहे प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।इस तरह 15 आरोपियों पर घोषित इनाम की कुल राशि 3 लाख 75 हजार रुपये है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी आरोपी के बारे में जानकारी मिलती है तो नजदीकी थाने या जौनपुर पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस ने यह भी कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
रामपुर थाना क्षेत्र के तीन आरोपी
रामपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में तीन आरोपी वांछित बताए गए हैं। यह मामला मुकदमा अपराध संख्या 370/2026 से जुड़ा है।इनमें जय हिन्द पटेल पुत्र रणधीर पटेल निवासी सुंगुलपुर, थाना मड़ियाहूं, नीरज यादव उर्फ गोलू पुत्र लक्ष्मीशंकर उर्फ कसरथ निवासी बनपुरवा (देवापार), थाना मड़ियाहूं और नितेश पटेल पुत्र रणधीर पटेल निवासी सुंगुलपुर, थाना मड़ियाहूं शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, तीनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
जलालपुर के तीन आरोपी भी वांछित
जलालपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 123/2026 में भी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनके नाम कादिर पुत्र अनीश और बदरे आलम पुत्र अनीश हैं, जो हसनपुर, थाना बंधुआकला, जिला सुल्तानपुर के निवासी बताए गए हैं। तीसरा आरोपी मो. आजाद पुत्र रियासत है, जो तेतारपुर, थाना बाजार शुक्ल, जिला अमेठी का निवासी बताया गया है।पुलिस ने इन तीनों पर भी 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।
सरपतहां में एक आरोपी पर इनाम
सरपतहां थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 327/2026 में एक आरोपी फरार बताया गया है।पुलिस के अनुसार, शिवानन्द तिवारी पुत्र नरसिंह तिवारी निवासी अर्गुपुर कला, थाना शाहगंज, जौनपुर इस मामले में वांछित है।उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
सिंगरामऊ से पांच लोगों के नाम
सिंगरामऊ थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 में पांच आरोपियों को वांछित बताया गया है।इनमें शत्रुघन पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय निवासी इनामीपुर, घनश्याम पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय निवासी जगदीशपुर और अंकज तिवारी पुत्र लक्ष्मीशंकर तिवारी निवासी इनामीपुर शामिल हैं।इसके अलावा दीपक तिवारी उर्फ भगवान तिवारी पुत्र लक्ष्मीशंकर तिवारी और पंकज तिवारी पुत्र लक्ष्मीशंकर तिवारी, दोनों निवासी इनामीपुर, थाना सिंगरामऊ के नाम भी पुलिस की सूची में हैं।इन सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
खेतासराय के तीन आरोपी भी सूची में
खेतासराय थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 312/2026 में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित किया गया है।पुलिस के अनुसार, इनमें आरिफ पुत्र हद्दीश निवासी बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन, कलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ, थाना खेतासराय और अरबाज पुत्र जहीर निवासी बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन शामिल हैं।तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है।
कुल 15 आरोपी, सभी पर समान इनाम
पुलिस की ओर से जारी अलग-अलग प्रेस नोट को मिलाकर देखें तो रामपुर के तीन, जलालपुर के तीन, सरपतहां का एक, सिंगरामऊ के पांच और खेतासराय के तीन आरोपी इस कार्रवाई में शामिल हैं।इस तरह कुल 15 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित थाना पुलिस अपने स्तर पर तलाश और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।
सूचना देने वालों की पहचान रखी जाएगी गोपनीय
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सूची में शामिल किसी आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर उसे नजदीकी पुलिस थाने या जौनपुर पुलिस को बताया जाए। पुलिस के मुताबिक, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसका उद्देश्य फरार आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को मदद दिलाना है। फिलहाल इन सभी मामलों में आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के बाद मामलों से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकते हैं।
स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।
