BREAKINGNEWS
गोरखपुर छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज को लेकर अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोपयूपी चुनाव 2027: BJP का बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीमUP News: जौनपुर में विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसाUP News: गोमती किनारे चला गीतों का जादू, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापनUP News : बहन के घर से जौनपुर के लिए निकले 55 वर्षीय राम अज़ोर पाल लापता, तीन दिन से तलाश में जुटा परिवार; प्रतापगढ़ पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगीJaunpur Crime: मेले और बाजारों में करते थे चोरी, जौनपुर पुलिस ने बिहार के 14 आरोपियों को दबोचाAyodhya Deepotsav 2026: 2017 से 2026 तक कितना बदला रामनगरी का स्वरूप, इस बार 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाटUP News : 20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ की CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP News : जौनपुर में दहेज के लिए महिला से मारपीट और जबरन सिर मुंडवाने का आरोप, पति-देवर पर FIR

जौनपुर में एक महिला ने अपने पति और देवर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जबरन सिर मुंडवाने का आरोप लगाया है। 16 सितंबर की कथित घटना के बाद महिला मायके पहुंची और परिजनों के साथ पुलिस से शिकायत की। बक्शा थाने में पति सद्दाम और देवर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ajay Pandey
Published on: सितम्बर 19, 2026, 8:25 पूर्वाह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 20, 2026, 7:20 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1जौनपुर में महिला ने पति और देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।
216 सितंबर को मारपीट के दौरान जबरन सिर मुंडवाने का आरोप।
3पीड़िता घटना के बाद अपने मायके पहुंची।
4बक्शा थाने में पति सद्दाम और देवर अहमद के खिलाफ FIR दर्ज।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दहेज को लेकर एक महिला के साथ कथित मारपीट और जबरन सिर मुंडवाने का मामला सामने आया है। खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव की रहने वाली शाजिया ने अपने पति सद्दाम और देवर अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर बक्शा थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी के बाद से दहेज को लेकर परेशान करने का आरोप

गौसपुर गांव निवासी शाजिया का निकाह कुछ वर्ष पहले बक्शा थाना क्षेत्र के बर्रोपट्टी गांव निवासी सद्दाम से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था। उसके अनुसार, दहेज को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती थी।

16 सितंबर को विवाद के बाद सिर मुंडवाने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, 16 सितंबर को भी दहेज की मांग को लेकर पति के साथ उसका विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान सद्दाम ने उसके साथ मारपीट की और जबरन उसका सिर मुंडवा दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शाजिया के अनुसार, घटना में उसका देवर अहमद भी शामिल था।

घटना के बाद मायके पहुंची महिला

घटना के बाद महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर खुटहन थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि घटना बक्शा थाना क्षेत्र से संबंधित है। इसके बाद पीड़िता को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा गया।

पति और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

शुक्रवार को शाजिया ने बक्शा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सद्दाम और देवर अहमद के खिलाफ BNS की धारा 84, 115(2), 352, 351(3), दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम 3, और दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस के अनुसार, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
गोरखपुर छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज को लेकर अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोप 20 नवम्बर 2026, 11:49 पूर्वाह्न गोरखपुर छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज को लेकर अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, PDA कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का लगाया आरोप यूपी चुनाव 2027: BJP का बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीम 20 नवम्बर 2026, 11:35 पूर्वाह्न यूपी चुनाव 2027: BJP का बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की टीम UP News: जौनपुर में विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा 16 नवम्बर 2026, 9:21 अपराह्न UP News: जौनपुर में विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा UP News: गोमती किनारे चला गीतों का जादू, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन 16 नवम्बर 2026, 9:12 अपराह्न UP News: गोमती किनारे चला गीतों का जादू, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन UP News : बहन के घर से जौनपुर के लिए निकले 55 वर्षीय राम अज़ोर पाल लापता, तीन दिन से तलाश में जुटा परिवार; प्रतापगढ़ पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगी 11 नवम्बर 2026, 10:15 अपराह्न UP News : बहन के घर से जौनपुर के लिए निकले 55 वर्षीय राम अज़ोर पाल लापता, तीन दिन से तलाश में जुटा परिवार; प्रतापगढ़ पुलिस में दर्ज हुई गुमशुदगी Jaunpur Crime: मेले और बाजारों में करते थे चोरी, जौनपुर पुलिस ने बिहार के 14 आरोपियों को दबोचा 07 नवम्बर 2026, 12:12 पूर्वाह्न Jaunpur Crime: मेले और बाजारों में करते थे चोरी, जौनपुर पुलिस ने बिहार के 14 आरोपियों को दबोचा Ayodhya Deepotsav 2026: 2017 से 2026 तक कितना बदला रामनगरी का स्वरूप, इस बार 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट 06 नवम्बर 2026, 10:33 अपराह्न Ayodhya Deepotsav 2026: 2017 से 2026 तक कितना बदला रामनगरी का स्वरूप, इस बार 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट UP News : 20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ की CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला 06 नवम्बर 2026, 10:27 अपराह्न UP News : 20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, लखनऊ की CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला UP News: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में असलहों की तस्करी का खुलासा, जौनपुर से सरगना शुभम सिंह समेत 5 गिरफ्तार; कई हथियार, दर्जनों कारतूस और 7.58 लाख रुपये बरामद 31 अक्टूबर 2026, 10:01 अपराह्न UP News: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में असलहों की तस्करी का खुलासा, जौनपुर से सरगना शुभम सिंह समेत 5 गिरफ्तार; कई हथियार, दर्जनों कारतूस और 7.58 लाख रुपये बरामद UP News : जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते, राष्ट्रीय एकता के लिए मिलकर लड़ना होगा – CM योगी 31 अक्टूबर 2026, 5:53 अपराह्न UP News : जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते, राष्ट्रीय एकता के लिए मिलकर लड़ना होगा – CM योगी