UP ATS Encounter: वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंजू को UP ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

HIGHLIGHTS
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के 30 लाख रु के इनामिया कमांडर को यूपी एटीएस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता प्रतिबंधित नक्सली संगठन का कमांडर था। उसके ऊपर झारखंड सरकार और एनआईए द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
दरअसल, आरोपी बृजेश गंजू अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर रामनगर से मुगलसराय की तरफ जा रहा था। उसके जाने की भनक यूपी एटीएस को हुई। यूपी एटीएस के सीओ विपिन राय और इंस्पेटर विपिन राय ने टीम के साथ उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि रुकने के बजाय बाइक सवार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की।
मुठभेड़ में ढ़ेर
पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने के दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में यूपी एटीएस के सीओ विपिन राय और कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। हालांकि दोनों लोग बाल-बाल बचे हैं।
घायल आरोपी को पुलिस टीम द्वारा लाल बहुत शास्त्री हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसीपी विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।
30 लाख का इनामी था बृजेश :
वाराणसी एनकाउंटर में ढेर हुआ नक्सल कमांडर ब्रजेश गंजू पर झारखंड के चतरा जिले के लट्टू थाना लवलंग का निवासी था। झारखंड सरकार ने उसके ऊपर 25 लाख रु का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा एनआईए ने भी उसके ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
फिलहाल, एनकाउंटर में ढेर हुए 30 लाख रु के इनामी नक्सल कमांडर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।
