BREAKINGNEWS
UP Politics: योगी की चुनौती पर अखिलेश का जवाब, बोले- पहले अपना टिकट पक्का कराएं, हमारे पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगेGorakhpur News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर बाइक सवार की मौत, दारोगा सस्पेंडUP Politics: अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी, लोकसभा भूल गए क्या? CM योगी पर अखिलेश का पलटवारUP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्पUP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़नाUP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़कJaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Jaunpur News : हिंदी सप्ताह के अंतर्गत टी.डी.पी.जी. कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों ने व्यक्त किए विचार

टी.डी.पी.जी. कॉलेज जौनपुर में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत हिंदी दिवस पर सारस्वत संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में हिंदी के महत्व, डिजिटल युग और रोजगार से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा हुई।
Nation24 Network
Published on: सितम्बर 18, 2026, 4:34 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 18, 2026, 4:46 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1टी.डी.पी.जी. कॉलेज में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित।
2प्रो. राजदेव दुबे ने हिंदी को ज्ञान-विज्ञान और रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।
3डिजिटल युग और AI में हिंदी की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर चर्चा हुई।
4एम.ए. के विद्यार्थियों ने विचार रखे और कविताओं का पाठ किया।

जौनपुर: टी.डी.पी.जी कालेज हिंदी विभाग की ओर से हिंदी सप्ताह के अंतर्गत हिंदी दिवस के अवसर पर सारस्वत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. राजदेव दुबे एवं विभाग के अन्य प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. राजदेव दुबे ने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और जीवन-दृष्टि की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने हिंदी के अध्ययन-अध्यापन के साथ दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी को केवल विषय के रूप में न लेकर ज्ञान-विज्ञान और रोजगार की भाषा के रूप में इसकी संभावनाओं को समझने का आह्वान किया।

प्रो. सुषमा सिंह ने हिंदी की व्यापक स्वीकार्यता और लोकजीवन से उसके गहरे जुड़ाव को भाषा की प्रमुख शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी जब अपने विचारों, सपनों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए हिंदी का प्रयोग करती है, तभी भाषा जीवंत बनी रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य के अध्ययन के साथ भाषा की शुद्धता, सरलता और प्रभावशीलता पर ध्यान देने की सलाह दी।

डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी भारतीय समाज की विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक है। उन्होंने हिंदी दिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर भाषा के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग, इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में हिंदी के सामने नई संभावनाओं के साथ चुनौतियां भी हैं। ऐसे समय में हिंदी को ज्ञान-विज्ञान, शोध और रोजगार से जोड़ना आवश्यक है।

प्रो. पुष्पा सिंह ने हिंदी साहित्य की मानवीय संवेदनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने और मानवीय मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से साहित्य के गंभीर अध्ययन के जरिए संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।वहीं डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ाने पर जोर दिया और विद्यार्थियों को हिंदी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं के अध्ययन के लिए भी प्रेरित किया।

डॉ. वंदना सिंह ने हिंदी की सहजता, व्यापकता और जनसामान्य से निकटता को इसकी प्रमुख विशेषता बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से हिंदी साहित्य पढ़ने और लेखन करने के लिए प्रेरित किया।

संगोष्ठी में एम.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीक्षा मौर्य, दीपशिखा त्रिपाठी, शिवानी यादव, रोहित यादव, प्रिंस, अनुपमा चौहान, खुशबू यादव और प्रिया सिंह सहित विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के अवसर पर अपने विचार रखे तथा हिंदी की महत्ता पर आधारित कविताओं का भावपूर्ण पाठ किया।कार्यक्रम में हिंदी विभाग के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति उत्साह तथा आत्मीयता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Desk

Nation24Network एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक देश-प्रदेश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, महत्वपूर्ण और जनहित की खबरें सरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है।

Nation24Network की संपादकीय टीम राजनीति, अपराध, राज्य समाचार, देश-दुनिया, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, एक्सक्लूसिव खबरों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाचार एवं विश्लेषण प्रकाशित करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को खबरों की जानकारी तेज, जिम्मेदार और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाए। हम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जनहित—को प्राथमिकता देते हैं। किसी भी खबर में आवश्यक सुधार या तथ्यात्मक त्रुटि सामने आने पर उसे उचित तरीके से अपडेट करने का प्रयास किया जाता है।

Nation24Network का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
UP Politics: योगी की चुनौती पर अखिलेश का जवाब, बोले- पहले अपना टिकट पक्का कराएं, हमारे पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे 11 अक्टूबर 2026, 3:54 अपराह्न UP Politics: योगी की चुनौती पर अखिलेश का जवाब, बोले- पहले अपना टिकट पक्का कराएं, हमारे पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे Gorakhpur News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर बाइक सवार की मौत, दारोगा सस्पेंड 11 अक्टूबर 2026, 12:29 अपराह्न Gorakhpur News: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर बाइक सवार की मौत, दारोगा सस्पेंड UP Politics: अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी, लोकसभा भूल गए क्या? CM योगी पर अखिलेश का पलटवार 11 अक्टूबर 2026, 7:10 पूर्वाह्न UP Politics: अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी, लोकसभा भूल गए क्या? CM योगी पर अखिलेश का पलटवार UP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प 10 अक्टूबर 2026, 8:42 अपराह्न UP News: जौनपुर में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प UP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़ना 10 अक्टूबर 2026, 6:25 अपराह्न UP Politics: अखिलेश यादव के चैलेंज पर CM योगी का पलटवार, बोले- आइए अयोध्या से आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चेलों से क्या लड़ना UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क 10 अक्टूबर 2026, 3:59 अपराह्न UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज