BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Bihar News: सीतामढ़ी में जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

सीतामढ़ी के केथरिया गांव में जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए और 8 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर में भी आग लगा दी। पुलिस ने गांव में भारी बल तैनात कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Nation24 Network
Published on: सितम्बर 12, 2026, 3:51 पूर्वाह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 13, 2026, 7:44 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या
2मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली
3पथराव में इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल
4आरोपी के घर में लगाई आग

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा से सटे केथरिया गांव में शनिवार सुबह जिला परिषद सदस्य खुशदिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो उर्फ बैद्यनाथ कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। भीड़ ने आरोपी के घर में भी आग लगा दी।

मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली

बताया जा रहा है कि बैद्यनाथ महतो शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

पथराव में इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल

पुलिस टीम के गांव पहुंचने पर भीड़ उग्र हो गई। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पथराव में डुमरा इंस्पेक्टर अनिल राम के सिर में गंभीर चोट लगी। दो दरोगा समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।भीड़ ने पुलिस के करीब 8 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को देखते हुए एसपी अमित रंजन और एसडीएम के नेतृत्व में करीब 12 थानों की पुलिस फोर्स को गांव में तैनात किया गया है।

आरोपी के घर में लगाई आग

उग्र ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी बताए जा रहे गांव के ही त्रिभुवन कुशवाहा उर्फ एजाज के घर में आग लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा था और बैद्यनाथ महतो इसका विरोध करते थे।हालांकि, हत्या के पीछे शराब तस्करी का विवाद ही कारण था या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

28 अगस्त को भी हुई थी गोलीबारी

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 28 अगस्त की रात जिला परिषद सदस्य के आवास पर भी गोलीबारी हुई थी। इसके बाद 8 सितंबर को ग्रामीणों ने डुमरा थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिस ने पहले हुई गोलीबारी की घटना के बाद प्रभावी कार्रवाई की होती तो बैद्यनाथ महतो की हत्या को रोका जा सकता था।फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Desk

Nation24Network एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक देश-प्रदेश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, महत्वपूर्ण और जनहित की खबरें सरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है।

Nation24Network की संपादकीय टीम राजनीति, अपराध, राज्य समाचार, देश-दुनिया, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, एक्सक्लूसिव खबरों और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाचार एवं विश्लेषण प्रकाशित करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को खबरों की जानकारी तेज, जिम्मेदार और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराई जाए। हम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जनहित—को प्राथमिकता देते हैं। किसी भी खबर में आवश्यक सुधार या तथ्यात्मक त्रुटि सामने आने पर उसे उचित तरीके से अपडेट करने का प्रयास किया जाता है।

Nation24Network का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक करना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई