BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती

अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि राज छल से नहीं, बल्कि प्रेम और जनमत से मिलता है। भागवत कथा के समापन समारोह में अखिलेश ने सत्ता, सरकारी एजेंसियों और चुनाव आयोग को लेकर भी अपनी बात रखी।
Ajay Pandey
Published on: अक्टूबर 08, 2026, 9:47 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: अक्टूबर 09, 2026, 6:07 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
2अयोध्या में भागवत कथा के समापन समारोह में शामिल हुए सपा प्रमुख।
3बोले- “राज छल से नहीं, प्रेम और जनमत से मिलता है।”
4सुदर्शन चक्र का उदाहरण देकर सरकारी एजेंसियों और सत्ता पर निशाना साधा।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधे चुनावी चुनौती दी। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, अयोध्या की जनता पानी उतार देगी। उन्होंने कहा की इस बार पूरे प्रदेश की जनता धर्म धन चुराने वालों को बक्शेगी नहीं।

दरअसल, गुरुवार को अखिलेश यादव अयोध्या के रसूलाबाद में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन समारोह में पहुंचे थे। यह आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय की ओर से कराया गया था। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की राजनीति और चुनावी माहौल को लेकर कई बातें कहीं।

‘राज छल से नहीं, प्रेम और जनमत से मिलता है’

अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता हासिल करने का रास्ता छल नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और जनमत होना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि कृष्ण ने धर्म और न्याय का साथ दिया। उनके मुताबिक राजनीति में भी जनता के भरोसे और जनमत का सम्मान होना चाहिए।अखिलेश ने इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं।

‘जनता पानी उतार देगी ’

अखिलेश यादव ने कहा कि जो धर्म धन की लूट पर पंद्रह दिनों में दूध का दूध, पानी का पानी करने की बात करते थे अब अयोध्या की जनता उनका पानी उतार देगी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अयोध्या का मैदान खाली पड़ा है आकर चुनाव लड़ लेना चाहिए।

‘अहंकार का अंत होता है’

अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अहंकार का अंत होता है। अहंकार किसी का हमेशा नही चलता है। जो अपमान करता है उसकी हार होती है। उन्होंने कहा की यह उनका सौभाग्य है की उन्हें अयोध्या जैसी पवन धरती पर हमे सौभाग्य है राम कथा सुनने का अवसर मिला. प्रभु श्रीराम. प्रभु श्री कृष्ण हमारे लिए जितने भी भगवान हैं हमें उनका आशीर्वाद मिलता रहे ऐसी मेरी कामना है।

सरकारी एजेंसियों पर भी साधा निशाना

सपा प्रमुख ने भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सुदर्शन चक्र सज्जनों की रक्षा के लिए है, उन्हें डराने के लिए नहीं। अखिलेश ने सरकारी अधिकारियों और एजेंसियों से शक्ति के सही इस्तेमाल की बात कही। उन्होंने कहा कि शक्ति का इस्तेमाल सदुपयोग के लिए होना चाहिए, दुरुपयोग के लिए नहीं। अखिलेश ने सत्ता में बैठे लोगों और चुनाव आयोग को भी भगवान श्रीकृष्ण से सीख लेने की बात कही। ये उनके राजनीतिक बयान और आरोप हैं।

अयोध्या और महिलाओं को लेकर भी किया दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो अयोध्या के लोगों को काम देने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने की बात भी कही। अखिलेश ने सामाजिक न्याय का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को समान मानना और उनकी गरिमा व सम्मान की रक्षा करना जरूरी है। भगवान श्रीकृष्ण के उदाहरण के जरिए उन्होंने कमजोर और वंचित वर्गों के सम्मान की बात कही।

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव के बयान को आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इस चुनौती पर इस रिपोर्ट में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं 03 अक्टूबर 2026, 12:02 अपराह्न UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं