BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह

जौनपुर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेता विकेश सिंह की पहल पर आयोजित इस रोजगार मेले में करीब 5,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
Ajay Pandey
Published on: अक्टूबर 08, 2026, 2:54 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: अक्टूबर 09, 2026, 3:12 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

110 अक्टूबर को जौनपुर में जॉब फेयर आयोजित होगा।
2कांग्रेस नेता विकेश सिंह की पहल पर रोजगार मेले का आयोजन।
3करीब 5,000 युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य।
4विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर फोकस।

जौनपुर। जिले के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में पलायन न करना पड़े, इसके लिए कांग्रेस नेता और समाजसेवी विकेश सिंह ने पहल की है। उनकी ओर से 10 अक्टूबर 2026 को जौनपुर में विशाल जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में करीब 5000 युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।जॉब फेयर का आयोजन शहर के इंग्लिश लाइन क्लब में किया जाएगा। इसमें अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है। इसके अलावा जौनपुर के अस्पतालों, कारोबारियों और अन्य बड़े संस्थानों की ओर से भी युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

6 हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

आयोजकों के मुताबिक जॉब फेयर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अब तक करीब 6 हजार से अधिक युवा आवेदन कर चुके हैं। कुल 11 हजार युवाओं के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है।जॉब फेयर में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों पर नौकरी के अवसर मिलेंगे। इनमें रिसेप्शनिस्ट, फ्रंट डेस्क, बैंक ऑफिस, अकाउंटेंट, सेल्स, मार्केटिंग, नर्सिंग और हॉस्पिटल स्टाफ समेत कई पद शामिल हैं।

विकेश सिंह का कहना है कि जौनपुर के युवाओं को नौकरी के लिए मुंबई, सूरत और दूसरे महानगरों का रुख करना पड़ता है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को जौनपुर में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।उन्होंने दावा किया कि यह आयोजन केवल औपचारिकता नहीं होगा। उनका लक्ष्य 5000 युवाओं को रोजगार दिलाना है और चयनित युवाओं से जुड़ा डाटा पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक किया जाएगा।

दादा की पुण्यतिथि पर रोजगार मेले का आयोजन

यह जॉब फेयर विकेश सिंह के दादा और कांग्रेस के पूर्व विधायक पं. रामकृष्ण उपाध्याय की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। 10 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन को लेकर युवाओं में भी उत्सुकता है।वहीं, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इस पहल को विकेश सिंह की राजनीतिक सक्रियता से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, आयोजकों की ओर से इसे मुख्य रूप से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल बताया गया है।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं 03 अक्टूबर 2026, 12:02 अपराह्न UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं