BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में हाईकोर्ट से जमानत न मिलने के बाद एक अधिवक्ता को कथित तौर पर बुलाकर बंधक बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें छुड़ाने पहुंचे दो सीनियर अधिवक्ताओं को भी रोक लिया गया और उनसे रुपये लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ajay Pandey
Published on: अक्टूबर 08, 2026, 10:01 पूर्वाह्न GMT+0530 | Updated on: अक्टूबर 08, 2026, 10:01 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1जमानत न मिलने के बाद प्रयागराज के अधिवक्ता को जौनपुर बुलाने का आरोप।
2अधिवक्ता और उनके साथी को कई घंटे तक बंधक बनाए रखने की शिकायत।
3छुड़ाने पहुंचे दो सीनियर अधिवक्ताओं को भी रोकने का आरोप।
4प्रयागराज के कुरसंड, थाना थरवई निवासी अधिवक्ता हैं अजय मिश्रा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक मुकदमे में जमानत न दिला पाने पर अधिवक्ता को बुलाकर कथिततौर पर बंधक बनाने, मारने पीटने और जबरन लाखों रुपये वसूलने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि बंधक बने अधिवक्ता और उसके साथी को छुड़ाने लाखों रु लेकर पहुंचे दो सीनियर अधिवक्ताओं को भी बंधक बना लिया। हालांकि, सूचना देने के बाद मिलने के बाद पुलिस ने किसी तरह सभी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। फिलहाल, मुंगराबादशाहपुर थाने में 10 नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

जमानत नहीं मिली तो अधिवक्ता को बुलाया

प्रयागराज के कुरसंड, थाना थरवई निवासी अजय मिश्रा अधिवक्ता हैं। वह जिला एवं सत्र न्यायालय में वकालत करते हैं। उनके मुताबिक, मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के हैदरेपुर गांव के कुछ लोगों का मुकदमा वह देख रहे थे। आरोप है कि हाईकोर्ट से जमानत कराने के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपये फीस ली गई थी। अजय मिश्रा के अनुसार, उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया, लेकिन जमानत नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें फोन कर जौनपुर बुलाया।

साथी के साथ बंधक बनाने का आरोप

अधिवक्ता का आरोप है कि 6 अक्टूबर की शाम वह अपने एक साथी के साथ प्रयागराज से जौनपुर पहुंचे। शाम करीब 7:30 बजे मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के पुरऊपुर नगर पुलिया के पास कुछ लोग दो कारों से पहुंचे। आरोप है कि वहां उन्हें और उनके साथी को रोक लिया गया। इसके बाद दोनों को जबरन कार में बैठाकर एक स्थान पर ले जाया गया। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और धमकी देकर पैसे की मांग की गई। करीब छह घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर रखा गया।

छुड़ाने पहुंचे सीनियर अधिवक्ता भी फंसे

अजय मिश्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी फोन पर अपने सीनियर अधिवक्ताओं को दी। इसके बाद प्रयागराज से दो सीनियर अधिवक्ता पैसे लेकर उन्हें छुड़ाने के लिए जौनपुर पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये ले लिए और इसके बाद दोनों सीनियर अधिवक्ताओं को भी रोक लिया। सभी को छोड़ने के लिए दोबारा 5 लाख की मांग की गई। बताया गया कि बंधक बनाए गए लोगों ने पैसे मंगाने के बहाने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। सूचना मिलने के बाद मुंगराबादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया।

10 नामजद समेत 22 लोगों पर केस

अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर मुंगराबादशाहपुर थाने में कमल मिश्रा, राजेश तिवारी, राहुल यादव और शशि चौबे समेत 10 नामजद आरोपियों समेत 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अपहरण, मारपीट, धमकी और रुपये लेने सहित कई आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

अधिवक्ता ने क्या बताया?

पीड़ित अधिवक्ता अजय मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद उन्हें उनके क्लाइंट ने जौनपुर बुलाया था। वहां उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। उन्होंने बताया कि उन्हें छुड़ाने पहुंचे दो सीनियर अधिवक्ताओं से भी रुपये लेने के बाद उन्हें रोक लिया गया।

पुलिस का कहना

मुंगराबादशाहपुर के प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे के अनुसार, अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर 10 नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं 03 अक्टूबर 2026, 12:02 अपराह्न UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं