BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत

जौनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन किया। इस दौरान सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव के बयान ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी भी हुई, जिसके चलते कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालनी पड़ी।
Ajay Pandey
Published on: अक्टूबर 08, 2026, 7:36 पूर्वाह्न GMT+0530 | Updated on: अक्टूबर 08, 2026, 7:38 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
2कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन किया गया।
3ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठाई गई।
4डॉ. सूर्यभान यादव के बयान ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी।

जौनपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जौनपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया। उनके बयान को लेकर अब सियासी चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को साजिश के तहत इतनी पावर दे दी गई है कि ये जब चाहते हैं मतदाताओं का नाम काट दे रहे हैं। इनके कार्यकाल में जितने भी चुनाव हुए असंवैधानिक तरीके से हुए, जितनी भी सरकारें बनीं असंवैधानिक बनीं। इसलिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा देना जरूरी है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी भी हुई।सपा नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग के मौजूदा कामकाज को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, ये राजनीतिक आरोप हैं।

सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव

डॉ. सूर्यभान यादव का बयान बना चर्चा का विषय

प्रदर्शन के दौरान सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव ने ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अभी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया है और अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो जनता आगे कड़ा विरोध करेगी।डॉ. सूर्यभान यादव के इस बयान के बाद प्रदर्शन का राजनीतिक मुद्दा और चर्चा में आ गया। बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

सपा नेता ने की ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

प्रदर्शन में शामिल सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। उनका कहना था कि चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुए चुनावों को लेकर भी पार्टी को कई आपत्तियां हैं। हालाकि ये दावे सपा के राजनीतिक आरोपों के रूप में हैं।

प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने आए समर्थक

प्रदर्शन के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के आमने-सामने आने की बात भी सामने आई। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और गेट बंद कर भाजपा समर्थकों को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की।इस घटनाक्रम के चलते कुछ समय के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में राजनीतिक माहौल काफी गरम रहा।

दो बार किया गया पुतला दहन

प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दो बार फूंके जाने की जानकारी सामने आई है। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे प्रदर्शन में डॉ. सूर्यभान यादव का बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उनके बयान के बाद यह मामला केवल प्रदर्शन तक सीमित न रहकर राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा भी बन गया।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं 03 अक्टूबर 2026, 12:02 अपराह्न UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं