BREAKINGNEWS
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपीलUP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’

जौनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने मार्च और धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग बीजेपी के इशारे पर साजिश कर रहा है और इस रवैये से संविधान व लोकतंत्र के सामने खतरा पैदा हो गया है। हालाकि, विरोध प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने दो बार मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका.
Ajay Pandey
Published on: अक्टूबर 07, 2026, 11:53 अपराह्न GMT+0530 | Updated on: अक्टूबर 07, 2026, 11:53 अपराह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1सपा ने जौनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च और धरना दिया।
2शैलेंद्र यादव ललई ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
3सपा ने 7 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
4पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा चुनाव के लिए तैयार है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

जौनपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने जौनपुर में बड़ा मार्च और धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री और शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखे आरोप लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने दो बार मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका.

शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि पूरा चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर साजिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिस तरह का रवैया अपनाया जा रहा है, उससे संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा।

‘संविधान और लोकतंत्र खतरे में’

पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के मौजूदा रवैये से संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संघर्ष किसी एक व्यक्ति या चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जौनपुर में गांधी प्रतिमा से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे और वहां धरना दिया। पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

सपा नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री और शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’

‘फॉर्म-7 के जरिए नाम काटने की कोशिश’

शैलेंद्र यादव ललई ने आरोप लगाया कि बीजेपी और सत्ता में बैठे लोगों की ओर से अधिकारियों के माध्यम से फॉर्म-7 के जरिए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय हैं और मतदाता सूची पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सजग हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।”

ललई ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके मुताबिक पार्टी संगठन के कार्यकर्ता लगातार बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रहेंगे।

गांधी प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक निकला मार्च

प्रदर्शन की शुरुआत PWD तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अंबेडकर तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां संविधान निर्माता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ-संविधान बचाओ’ और ‘CEC इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद मार्च धरना-सभा में बदल गया।

राकेश मौर्य ने भी साधा निशाना

धरना सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।राकेश मौर्य ने कहा कि जिन लोगों के मताधिकार पर असर पड़ने की आशंका है, उनके अधिकारों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी दोहराई।

7 सूत्री मांग पत्र सौंपा

धरना-प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से तैयार 7 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। पार्टी नेताओं ने मांगों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में विधायक लकी यादव, विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, विधायक पंकज पटेल, डॉ सूर्यभान यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक राजनारायण बिंद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। वहीं, यूथ संगठनों के जिलाध्यक्षों ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया। अंत में मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के नेतृत्व में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समाजवादी पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका संगठन आगे भी बूथ स्तर पर सक्रिय रहेगा।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई 04 अक्टूबर 2026, 12:16 पूर्वाह्न Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव से मिले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवार को दी बधाई UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं 03 अक्टूबर 2026, 12:02 अपराह्न UP Congress: कुर्सी जाने के बाद अजय राय का पहला बयान, राहुल गांधी का जताया आभार; आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं