BREAKINGNEWS
UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़कJaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागतUP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौतीUP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंहJaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्जJaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासतJaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील
Nation24 Network — देश की आवाज़ — प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

UP Politics: यूपी का 4 हिस्सों में विभाजन तय, पूर्वाचल राज्य बना तो राजभर का बेटा होगा CM – ओपी राजभर

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिख रही है। देवरिया में आयोजित सामाजिक समरसता महारैली में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के चार हिस्सों में विभाजन की बात कही। उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल अलग राज्य बनने पर राजभर का बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा । राजभर ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण में आबादी के अनुपात के आधार पर हिस्सेदारी की मांग भी उठाई। इसके साथ ही उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर पिछड़े समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए समर्थकों से अपनी पार्टी के साथ बने रहने की अपील की।
Ajay Pandey
Published on: सितम्बर 21, 2026, 8:58 पूर्वाह्न GMT+0530 | Updated on: सितम्बर 21, 2026, 9:15 पूर्वाह्न GMT+0530 | 1 min read

HIGHLIGHTS

1यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यूपी को चार हिस्सों में बांटे जाने की बात कही।
2अलग पूर्वांचल राज्य बनने पर राजभर का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा
327 फीसदी आरक्षण की मांग : ओबीसी कोटे के भीतर आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की मांग उठाई
4सपा - बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पिछड़े समाज की उपेक्षा का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। NDA के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। देवरिया में उन्होंने यहां तक कह दिया कि यूपी का चार हिस्सों में विभाजन तय है। अगर पूर्वांचल राज्य बना तो सीएम राजभर का बेटा ही बनेगा। हालांकि, ओपी राजभर के इस बयान के पीछे उनकी अपनी सियासी रणनीति और आगामी चुनाव को देखते हुए पिछड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश समझी जा रही है।

देवरिया के सोनू घाट स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान में आयोजित सामाजिक समरसता महारैली को सम्बोधित करते ओपी राजभर

दरअसल, अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सोनू घाट स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान में आयोजित सामाजिक समरसता महारैली के मंच ने ओमप्रकाश राजभर ने आने वाले समय में यूपी के चार हिस्सों में बंटने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस दिन पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा उस नए राज्य के मुख्यमंत्री की पहली कुर्सी पर राजभर का बेटा ही बैठेगा।ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहीं न कहीं सूबे की सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी की तैयारी सुनिश्चित करने की हुंकार भरी।

27 फीसदी आरक्षण की मांग :

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने संबोधन के दौरान 27 फीसदी आरक्षण के मुद्दे को भी उठाया। उनका कहना था कि इस कोटे के भीतर बंटवारा होना चाहिए ताकि पिछड़ी जातियों को लाभ उनकी आबादी के अनुपात मिल सके। उन्होंने कहा कि राजभर समाज को भी संख्या के आधार में आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।

चार हिस्सों में बंटवारे की पहले भी हो चुकी है बात :

यूपी को चार हिस्सों में बंटने वाला राजभर का कोई पहला बयान नहीं है। इसके पहले भी उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बात राजनीति में उठती रही है। तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी विधानसभा में उत्तर प्रदेश को अवध, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, और पश्चिम प्रदेश में बांटने का प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद इस प्रस्ताव को केंद्र में भेजा गया था। हालांकि इस दिशा में आगे कोई फैसला नहीं लिया गया।

सपा – बसपा और कांग्रेस पर बोला हमला :

देवरिया की रैली के मंच से ओमप्रकाश राजभर ने सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने करीब 60 साल तक शासन किया। सपा और बसपा भी यूपी की सत्ता के कई बार रही। लेकिन इसके बावजूद पिछड़े समाज को क्या मिला ?

किसी के बहकावे में आकर सपा – बसपा, कांग्रेस में जाने की जरूरत नहीं

ओम प्रकाश राजभर ने अपने समर्थकों से कहा कि किसी के बहकावे में आकर उन्हें सपा, बसपा या कांग्रेस में जाने की जरूरत नहीं है। उनकी पार्टी पिछ्ले करीब 10 वर्षों से सरकार के साथ है उनके समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिला है।

Nation24 Network को सहयोग करें

स्वतंत्र और भरोसेमंद समाचारों के लिए Nation24 Network को अपना सहयोग दें।

SHARE THIS ARTICAL

Facebook WhatsApp Telegram

ABOUT AUTHOR

News Editor

अजय पाण्डेय को ETV, News World India, Surya Samachar, Dainik Bhaskar और TV9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उनका उद्देश्य देश, प्रदेश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेज, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है। उनके नेतृत्व में NATION 24 NETWORK विश्वसनीय समाचार, स्थानीय जनसरोकार और डिजिटल पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। अजय पाण्डेय का फोकस पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाने पर है।

Follow on :

Latest News

ताज़ा 10 खबरें
UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क 10 अक्टूबर 2026, 3:59 अपराह्न UP News : गोरखपुर में 308 पहियों वाला महाबली ट्रक देखने उमड़ी भीड़, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी अलग सड़क Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत 10 अक्टूबर 2026, 8:14 पूर्वाह्न Jaunpur News: 51 किलो की माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा… राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में भव्य स्वागत UP Politics :  CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती 08 अक्टूबर 2026, 9:47 अपराह्न UP Politics : CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, ….जनता पानी उतार देगी, अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह 08 अक्टूबर 2026, 2:54 अपराह्न UP News: जौनपुर में 10 अक्टूबर को जॉब फेयर, 5000 युवाओं को रोजगार दिलाएंगे कांग्रेस नेता विकेश सिंह Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज 08 अक्टूबर 2026, 10:01 पूर्वाह्न Jaunpur News: हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर अधिवक्ता को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंचे सीनियर वकील भी रोके गए; पुलिस ने 4 को बचाया, 10 नामजद समेत 22 पर केस दर्ज Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत 08 अक्टूबर 2026, 7:36 पूर्वाह्न Jaunpur News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डॉ. सूर्यभान यादव के बयान से गरमाई सियासत Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ 07 अक्टूबर 2026, 11:53 अपराह्न Jaunpur News: ‘BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग’, संविधान और लोकतंत्र खतरे में – शैलेंद्र यादव ‘ललई’ UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील 05 अक्टूबर 2026, 5:28 अपराह्न UP News: NH-233 पर हादसों को लेकर जौनपुर में किसान नेता अजीत सिंह डोभी की बड़ी मांग, 16 किमी हिस्से में भारी वाहनों की नो-एंट्री की अपील UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस 05 अक्टूबर 2026, 12:19 अपराह्न UP News : ट्रेन में लावारिश मिले जौनपुर के तीन नाबालिग बच्चे, RPF ने सुरक्षित कानपुर सेंट्रल पहुंचाया, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’ 05 अक्टूबर 2026, 8:00 पूर्वाह्न SIR विवाद: वोटिंग अधिकार पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अहम टिप्पणी, ‘वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं हो सकता सही’